Monday 20 November 2017

ईश्वर वाणी-२२६, अज़र अमर भौतिक देह


ईश्वर कहते हैं, "हे मनुष्यों यद्दपि तुमने ये अवश्य सूना होगा की ये देह
पंच भौतिक तत्वों से बनी है और अंत में इन्ही में मिलकर समाप्त हो जाती
है अर्थात उसका अस्तित्व समाप्त हो जाता है किंतु उसका सूश्म शरीर अर्थात
आत्मा सदा विचरण करती रहती है जब तक उसे कोई नई देह नहीं मिल जाती।

हे मनुष्यों आज तुम्हें बताता हूँ मैं की किसी भी जीव की मृत्यु के
पश्चात भी उसकी आत्मा अर्थात सूक्ष्म शरीर के साथ उसका भौतिक शरीर भी इस
भौतिक जगत में विराजित रहता है, जैसे:- 'एक कुंभार मिटटी से कोई पात्र
(बर्तन) बनाता है जिसकी उसे आवश्यकता है, फिर उसमे अपनी आवश्यकता अनुसार
कोई वस्तु रखता है, किंतु समय के साथ वो पात्र पुराना हो जाता है, कही से
दरार तो कही से टूटने लगता है, अब कुंभार सोचता है क्यों ना इसका पुनः
निर्माण करू और अब इस मिटटी से दूसरा पात्र बनाऊ, अथवा कभी कभी कुंभार
आवश्यकता  बदलने पर फिरसे उस मिटटी के पात्र को नष्ट कर उसमिट्टी से नए
बर्तन बनाता है फिर अपनी आवश्यकता के अनुसार वस्तुओ को रखता है।'

हे मनुष्यों वैसे ही ये भौतिक काया है, यद्दपि तुम जिसे कहते हो की ये
देह नष्ट हो कर पंच तत्व (आकाश, वायु, अग्नि, जल, मिटटी) में विलीन हो
गयी किंतु ऐसा नही है, अपितु ये काया ब्रह्माण्ड में घूमती रहती है बिलकुल उस कुंभार के बर्तन की बिखरी मिटटी की भाति जिसने अपनी अवश्यक्ता के अनुसार पुराना पात्र नष्ट कर दिया अथवा पुराना एवं जर्जर होने के कारण कुंभार को वो नष्ट करना पड़ा ताकि फिरसे उस मिटटी से नया पात्र बना सके और आवश्यकता अनुसार उसमे सामग्री रख सके।

हे मनुष्यों ये काया भी अपने पंच तत्वों के साथ ब्रह्माण्ड में विचरण करती रहती है बिलकुल कुंभार के उस बर्तन की बिखरी हुई मिटटी की भाति जिसे अपने पुनः निर्माण की जल्द ही उम्मीद होती है कुंभार से।

हे मनुष्यों इस समस्त श्रष्टि का कुंभार मैं ही हूँ, मैंने ही समस्त ब्रह्मांड, जीव, जंतु, ग्रह, नक्षत्रो का निर्माण किया है, मैं ही उन्हें उनके कार्य पूर्ण कर नष्ट करता हूँ, जीवो की देह भी उस मिटटी के बर्तन की तरह है और आत्मा वो वस्तु है जो उस बर्तन में रखी जाती है।

हे मनुष्यों तुम्हारे कर्म अनुसार फिर उसी कुम्हार की मिटटी जेसे ही तुम्हारी देह इन पंच तत्वों से बनाई जाती है और आत्मा रुपी वस्तु उसमे रखी जाती है।

हे मनुष्योंओ समस्त ब्रह्मांड में ये पंच तत्व उपलब्ध है जिनसे ये समस्त जीवो की भौतिक देह बनती है, ये किसी काया के नष्ट होने के पश्चात पुनः ब्रह्मांड में पहले की ही भाति विचरण करने लगती है और निश्चित समय के बाद पुनः आकर देह धारण कर आत्मा रुपी वस्तु को अपने में समा कर कर्म करने मृत्यु लोक में पुनः जन्म लेती है, ऐसा ही आदि काल से होता आ रहा है और अनंत काल तक होता रहेगा।


भाव यही है जैसे आत्मा अज़र अमर है वैसे ही भौतिक देह भी अज़र अमर है बस उसका रूप परिवर्तित होता रहता है समय समय पर जो आवश्यक भी है, अतः भौतिक देह के मिटने पर जीवो के अंत का शोक न करे क्योकि आत्मा की तरह वो भौतिक शरीर भी जीवित है, यही श्रष्टि का नियम है जिसे मैंने बनाया है और मैं ईश्वर हूँ।"


कल्याण हो

No comments:

Post a Comment