Wednesday 16 May 2018

ईश्वर वाणी-253, काला रंग

ईश्वर कहते हैं, “हे मनुष्यों यु तो कई बार आकाश देखा होगा, इसकी अनन्त गहराई के विषय मे सोचा होगा, इसी आकाश में इसकी गहराई में ही समस्त ब्रह्मांड समाया हुआ है ये भी तुम्हे पता होगा। किंतु आज तुम्हे बताता हूँ इस ब्रह्मांड के वास्तविक रंग के विषय मे, यु तो तुमने कई रंग बिरंगे झिलमिलाते तारे व ग्रह देखे होंगे जो देखने मे बहुत अच्छे लगते है।

धरती से रात्रि के समय आकाश में देखने पर लगता है जैसे किसी ने अपने घर को सजाने हेतु बिजली की सुंदर लड़िया द्वार पर लगा घर के अंदर की बिजली बुझा वो  चेन से सो गया हो, लेकिन कभी गौर किया  इतनी रोशनी होने पर भी आकाश में अंधकार रूपी काला रंग अधिक है, इतनी रोशनी होने पर भी काले रंग की अधिकता है।
ऐसा क्या है जब कोई दिया या मोमबत्ती जलाई जाती है तो हर जगह तो रोशनी होती पर उसकी नीचे अंधेरा साथ ही एक निश्चित दूरी पर जाने पर भी इनकी रोशनी नही बल्की अंधेरा ही अधिक होता है, ऐसा क्या है धरती पर एक स्थान पर दिन तो दूजे हिस्से में रात होती है, ऐसा क्या है जो सागर की असीम गहराई में भी अंधेरा। होता हूं, जीव की परछाई भी काली क्यों होती है।
उत्तर है संसार का प्रथम रंग काला है, संसार मे ज्ञान, सच्चाई, नेकी, दयाशीलता, प्रेम व भ्रातत्व की भावना, सत्कर्म, ईश्वरीय आदेशो की मानना कर उनके पथ पर चलने वाले कम है किंतु बुराई का अनुसरण कर बुरे कर्म करने वाले अधिक है, किंतु इन थोड़े से अच्छे लोगों के कारण ही संसार आज सुंदर  दिखता है।

यद्धपि ब्रह्मांड के इसी काले रंग से ब्रह्मांड का जन्म हुआ है, इसकी उतपत्ति से पूर्व अंधकार ही व्याप्त था,न कोई दूरी न नज़दीकी, न कोई  धरती न आकाश, न ऊँचाई न नीचाई, किंतु इसी काले रंग से पहले रोशनी का निर्माण हुआ फिर जल का फिर समस्त ब्रह्मांड का, इस प्रकार इस काले रंग को शून्य भी कहा जाता है, शून्य अर्थात कुछ नही पर खुद में पूर्ण बिना इसके कुछ भी सम्भव नही है, और यही एक कारण समस्त भौतिक वस्तुओं के जन्म का तभी जो भौतिक है उसी के साथ ये काला रंग शुरू से जुड़ा है चाहे परछाई बन कर या छाया बन कर, बिना इसके भौतिकता सम्भव नही है, अतः समस्त भौतिकता को जन्म देने वाला ये काला रंग ही एक दिन सभी को अपने मे समा लेगा, फिर सब शून्य हो जाएगा,फिर से यही शुरू होगा, अर्थात काला रंग जीवन का और भौतिकता का प्रतीक है।

यही कार्य है इस सर्वव्यापी काले रंग का,जो मेरी ही आज्ञा से निरन्तर इस कार्य मे लीन है और सदा रहेगा,क्योंकि  में ईश्वर हूँ सभी का स्वामी परमात्मा हूँ।“


कल्याण हो


No comments:

Post a Comment