Friday 27 January 2017

एक सच्ची कहानी



एक बहुत बड़े खगोलविद थे, भगवन पर बड़ी  आस्था थी, पर उनके एक परम मित्र थे जो कि पूरी तरह नास्तिक थे, अक्सर दोनो के बीच इस बात पर बहस हो जाती थी, खहगोलविद् कहते भागवान है जिन्होंने पूरी श्रष्टि बनाई है, किन्तु उनके मित्र खहते भगवान नही है, सब अपने आप बन गया अचानक।

इक दिन खगलविद् ने अपने मित्र को सबक सिखाने की सोची, एक दिन जब उनके वह दोस्त उनके घर से गये तो एक बड़ा से ग्लोब बनवाया, कुछ दिन बाद जब वह दोस्त उनसे मिलने उनके घर गया और ग्लोब देखा तो पूछा ये पहले तो नही था, ये कब बनवा लिया, इस पर खगोलविद ने कहा ये अपने आप बन गया मैंने नही बनवाया, उनके दोस्त बोले अपने आप कैसे बन सकता है मज़ाक छोडो सच बताओ, इस पर खगोलविद बोले ये सच है ये ग्लोब मैंने ही बनवाया है,अपने आप नही बना, सोचो पूरा ब्रमांड अपने आप कैसे बना होगा, इसे बनाने वाला जो है वो परमेश्वर है।

खगोलविद की बात उनके दोस्त को समझ आ गयी, और वो नास्तिक नही आस्तिक बन गये।

No comments:

Post a Comment