Saturday 10 February 2018

ईश्वर वाणी-231, मानव जाति व मनुष्य धर्म



Sat, Feb 10, 2018 at 10:58 PM


ईश्वर कहते हैं, "हे मनुष्यों मैने जैसे संसार में जीव जंतुओं की जाती
बनाई जैसे-शेर, भालू, गाये, बकरी, मछली, चिड़िया इत्यादि उसी के अनुरूप
मैंने मानव जाति बनाई।
किंतु मानव को मैंने ज्ञान व बुद्धि अन्य जीवों से अधिक दी ताकि समूची
पृथ्वी और जीवो पर वो राज कर सके, उसकी कुशलता पूर्वक शाशन कला को ही
मैंने मानवीय धर्म की संज्ञा दी।
किन्तु मनुष्य ने अपने इस अधिकार का दुरुपयोग शुरू किया, उसे मैंने यहाँ
राज करने भेजा था, जैसे एक राजा एक पिता की तरह अपनी प्रजा का ख्याल रखता
है, उनकी आवश्यकता को पूरा करता है, वैसे ही मनुष्य अन्य जीवों पर शाशन
अवश्य करे किंतु जंग में जीते हुए क्रूर शाशक की तरह जो गुलामो को अनेक
कष्ट पहुचाते है उनकी भाति न हो कर जैसे एक पिता अपने बालकों के ध्यान
रखता है वैसे।
एक पिता अपने अबोध बालकों के स्वामी ही होता है, उसके बिन बालक का जीवन
कितना कष्टदायक होगा ये तो तुम्हें पता है।
हे  मनुष्यों ठीक उसी प्रकार मैंने तुम्हें इन जीवों सहायता व इनका ध्यान
रखने हेतु भेजा था, ये नहीं भूलना चाहिए कि एक राजा भी प्रजा का ही सेवक
होता है, यदि वो ऐसा करने में असफल होता है तो प्रजा को अधिकार है दूसरा
राजा गद्दी पर बैठाय।

किन्तु यहाँ ये निरीह बेजुबान जीव ऐसा नही कर सकते, ये एक अबोध बालक की
तरह है जो अनेक अत्याचार अपना कहने वालों के सहता है पर उनके खिलाफ कुछ
नहि कर सकता क्योंकी न उसे अधिकारों की जानकारी है न ही प्रक्रिया
फलस्वरूप नियति मान उमर भर ये सहता रहता है।

हे मनुष्यों मै तुमसे कहता हूँ अब भी सुधर जाओ और जिस कार्य के लिए
तुम्हें मैंने यहाँ का आधिपत्य दिया है उसका पालन करो, जो जाती धर्म
तुमने बनाये हैं उनपर नही अपितु जो मैंने विरासत में तुम्हें दिए हैं
उनका अनुसरण करो।"

कल्याण हो








सद्गुरु श्री अर्चना जी की ईश्वर वाणिया

कृपया हमारे वीडियो को 👍लाइक करे व चैनल को सब्सक्राइब करें ताकि हमारे
आध्यात्मिक वीडियो आपको सबसे पहले मिल सकें। धन्यवाद💐💐

No comments:

Post a Comment